झारखंड में कोविड-19 के पांच नए मामले, कुल संख्या 38 हुई
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पांच नए मामलों में से तीन रांची में जबकि धनबाद और सिमडेगा में एक-एक मामले आए हैं।
रांची/धनबाद, 19 अप्रैल झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आए हैं, इनके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 38 पहुंच गयी है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पांच नए मामलों में से तीन रांची में जबकि धनबाद और सिमडेगा में एक-एक मामले आए हैं।
रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डी.के. सिंह के मुताबिक पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
अधिकारियों ने बताया कि तीन मामले रांची के हैं जबकि चौथा मामला सिमडेगा का है।
वहीं धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात रेलवे के एक ट्रैकमैन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
रेलवे के अधिकारियों ने इस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह पिछले माह बोकारो के चास में अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने अपने ससुराल गया था और वहां से 26 मार्च को साइकिल से धनबाद में हीरापुर स्थित रेलवे कालोनी के अपने निवास पर लौटा।
उन्होंने बताया कि धनबाद लौटने पर उसने बुखार और खांसी की शिकायत की जिसके बाद से धनबाद में ही रेलवे के मंडलीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसकी रिपोर्ट कल रात प्राप्त हुई जिसमें वह संक्रमित पाया गया।
रेलवे के इस ट्रैकमैन को लेकर अब धनबाद में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या कुल दो हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

