झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले, कुल संख्या 24 हुई
राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान:रिम्सः के निदेशक डॉक्टर डी.के. सिंह ने आज पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की।
रांची, 13 अप्रैल झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आने के साथ ही राज्य में वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। आज रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से तीन, बोकारो के गोमिया से एक और गिरिडीह जिले से एक मामला आया है।
राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान:रिम्सः के निदेशक डॉक्टर डी.के. सिंह ने आज पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की।
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के ग्वालाटोली के जिन तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। तीनों को पहले से ही रिम्स में रखा गया था, रिपोट्र पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भेज दिया गया है।
बोकारो में भी जिस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह भी तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आया था।
पांचवां मामला गिरिडीह से है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है। व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ और कौन-कौन उसके संपर्क में आए हैं उनका पता लगाया जा रहा है।
अब झारखंड के रांची में कुल 11, बोकारो में नौ, हजारीबाग में दो, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से बोकारो और रांची में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

