एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,458 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले

ईटानगर, चार मार्च अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,458 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में महामारी से किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है, लिहाज़ा मृतक संख्या 296 पर ही स्थिर है।

डॉ जम्पा ने बताया कि अब तक कुल 64,077 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 12 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। प्रदेश में 85 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से दो जबकि अनजॉ, कामले और नमसाई जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।

राज्य में बीते 24 घंटे में 190 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 12,64,401 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दर 2.63 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 99.41 प्रतिशत हो गयी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 16,40,380 से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).