देश की खबरें | अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,607 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पोर्ट ब्लेयर, 22 सितंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,607 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह सभी नए मामले यहां वीर सावरकर हवाई अड्डे पर हुई जांच के दौरान सामने आए।
उड़ान के जरिये यहां आ रहे यात्रियों के लिये हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है, जिसके बाद उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17 है। दक्षिण अंडमान जिले में 16 और उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में एक रोगी है।
अधिकारी ने कहा कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,461 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। मृतकों की संख्या अब भी 129 है।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब अब तक 5,34,985 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 1.42 प्रतिशत है। अब तक कुल 4,25,681 लाभार्थियों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

