एजेंसी न्यूज

ओडिशा में कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 108

ओडिशा में कोरोना वायरस से पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि सभी नए मामले बालासोर जिले में सामने आए हैं. संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

ओडिशा में कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 108
कोरोनावायरस (Photo Credits: IANS)

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) में कोरोना वायरस (Covid-19) से पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि सभी नए मामले बालासोर जिले में सामने आए हैं. संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बालासोर जिले में कोरोना वायरस के कुल मामले 15 हो गए हैं. जिले में कई मरीजों का संपर्क पश्चिम बंगाल से है. नए मरीजों के नमूने 23 से 26 अप्रैल के बीच जिले में लागू किए गए पूर्ण बंद के दौरान लिए गए थे. यह भी पढ़ें: ओडिशा गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को वापस लाने के लिए कदम उठाएगा

राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 108 हैं. संक्रमण से 35 लोग ठीक हो गए हैं और एक शख्स की मौत हुई है. वहीं 72 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).