देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 12 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र में मारूड़बाका गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों --नारायण भण्डारी (45), धरमा काका (21), नीला काका (25), किस्टा ध्रुवा (30) और रामबाबू पूनेम (26) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली नारायण मारूड़बाका दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है तथा उसके सर पर एक लाख रूपए का इनाम था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सोमवार को उसूर थाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल को नेलाकांकेर, मारूड़बाका और कमलापुर गांव की ओर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर मारूड़बाका गांव के जंगल से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से माओवादी पर्चे, बैटरी और अन्य सामान बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

