देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 10 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों मिड़ियाम लच्छू (50), उईका लक्कू (45), सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश ऊर्फ प्रशांत (35) और मिड़ियाम कमला शर्मिला (30) को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मिड़ियाम लच्छू दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है और उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने मल्लेपल्ली-बंडागुंडा गांव के जंगल में घेराबंदी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से एक-एक धनुष और दो-दो तीर बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर पुलिस दल पर हमला करने समेत अन्य नक्सली गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

