देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 से पांच और मौत, 181 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत हुई जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 969 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, दो दिसंबर झारखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत हुई जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 969 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के 181 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,09,332 हो गयी।

यह भी पढ़े | Two Years of Bhupesh Baghel Govt: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों से छत्तीसगढ़ बना निवेश की बेहतरीन जगह.

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 1,09,332 संक्रमितों में से 1,06,398 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 1965 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न

अस्पतालों में जारी है।

यह भी पढ़े | Top 10 Coolest Places in India: भारत के मैदानी भागों में जानें 10 सबसे ठंडे शहरों के नाम.

इसमें बताया गया कि बीते 24 घंटों में कोविड-19 से बोकारो में दो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम एवं सराईकेला के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुल 30,770 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 181 संक्रमित पाये गये। इनमें से रांची में 81, पूर्वी सिंहभूम में 18 और पश्चिमी सिंहभूम में 14 संक्रमित पाये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\