देश की खबरें | महाराष्ट्र के चंद्रपुर में धातु की पांच वस्तुएं मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में पिछले दो दिनों में धातु की पांच वस्तुएं मिली हैं, जो एक उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी) के मलबे का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चंद्रपुर (महाराष्ट्र), चार अप्रैल महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में पिछले दो दिनों में धातु की पांच वस्तुएं मिली हैं, जो एक उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी) के मलबे का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सिंदेवाही तहसील के विभिन्न गांवों में रविवार से एक धातु की ‘रिंग’ और सिलेंडर के आकार जैसी चार वस्तुएं मिली हैं।
स्थानीय तहसीलदार गणेश जगदाले ने बताया कि इन वस्तुओं को सिंदेवाही पुलिस थाने में जमा किया गया।
शनिवार की शाम आसमान से अज्ञात जलती वस्तुओं को गिरते देख लोगों में दहशत फैल गई थी। स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिसकर्मी और निवासी उस स्थान पर पहुंचे थे जहां ये वस्तुएं गिरी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सिंदेवाही तहसील के लाडबोरी गांव में धातु की ‘रिंग’, जिसका वजन 50 किलोग्राम से 60 किलोग्राम और व्यास 10 गुणा 10 फुट था, मिली थी।
उन्होंने बताया कि रविवार को पवनपार और मारेगांव गांवों में सिलेंडर के आकार जैसी दो वस्तुएं मिलीं, जबकि सिंदेवाही के कुंजावाही और असोलमेंडा तलाव क्षेत्रों में सोमवार को इतनी ही वस्तुएं मिली थी।
चंद्रपुर के एक वैमानिकी इंजीनियर ने कहा कि ये वस्तुएं एक एसएलवी के अवशेष थीं और रॉकेट के तीसरे चरण के प्रक्षेपण के बाद गिर गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)