विदेश की खबरें | हांगकांग में राजद्रोह के आरोप में मजदूर संघ के पांच सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह ‘जनरल एसोसिएशन ऑफ हांगकांग स्पीच थैरेपिस्ट्स’ के सदस्य हैं।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह ‘जनरल एसोसिएशन ऑफ हांगकांग स्पीच थैरेपिस्ट्स’ के सदस्य हैं।

संगठन ने तीन बाल पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनके बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक ली क्वाई वाह का कहना है कि इनकी मंशा राजद्रोह की है।

संघ की वेबसाइट पर प्रकाशित सारांश के अनुसार भेड़ें हड़ताल करने या नौका से बच निकलने जैसे कदम उठाती हैं। किताबों में ऐसी कहानियां हैं, जो भेड़ के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती हैं जिन्हें एक अलग गांव के भेड़ियों से निपटना पड़ता है।

ली ने कहा कि कहानियों में हांगकांग के 12 कार्यकर्ताओं का संदर्भ है, जिन्हें शहर से भागने के दौरान समुद्र तट पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

ली ने कहा कि इन पुस्तकों में एक कहानी भेड़ियों के बारे में भी है, जो “क्रूर हैं और इलाके पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं”, जहां भेड़ रहती हैं और उनको मारने की कोशिश करते हैं।

पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने मजदूर संघ से दो पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है लेकिन उनकी या उनके संघ की पहचान नहीं की है।

ली ने कहा कि ऐसे किताबों का प्रकाशन “सरकार एवं न्याय के प्रशासन के खिलाफ नफरत पैदा करता है और अन्य के प्रति हिंसा भड़काता है।”

उन्होंने कहा कि किताबों में चार से सात साल की उम्र के बच्चों को लक्ष्य बनाया गया है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने संघ से जुड़ी 1,60,000 हांगकांग डॉलर की संपत्ति भी जब्त की।

बृहस्पतिवार को, हांगकांग की अदालत ने अब बंद हो चुके लोकतंत्र समर्थक अखबार एप्पल डेली से चार शीर्ष संपादकों और पत्रकारों को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी ताकतों के साथ साजिश रचने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

अब तक, अखबार के आठ पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एप्पल डेली ने जून में अपना संचालन बंद कर दिया था, जब उसकी 23 लाख डॉलर की संपत्ति जब्त कर ली गई थी और पुलिस ने अखबार के कार्यालयों पर छापेमारी कर हार्ड ड्राइव और लैपटॉप जब्त कर लिए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\