एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के जालौन में कार और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालौन जिले के एट क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के जालौन में कार और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

जालौन (उप्र), सात मई जालौन जिले के एट क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गिरथान गांव के पास तड़के करीब पांच बजे हुई जब बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी बृजेश (42) कार से अपने परिवार के साथ झांसी की ओर जा रहे थे।

उसने बताया कि गिरथान गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना में बृजेश, उनकी पत्नी प्रीति (40), बेटे आशुतोष (13), रिश्तेदार संगीता (33) तथा बृजेश की तीन माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

उसने बताया कि मानवी और नंदा नामक दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उरई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ितों के परिवार को इस घटना के बार में सूचना दे दी गई है।

उसने बताया कि संभवत: झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).