एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो माओवादियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण

रांची,आठ मई झारखंड की राजधानी रांची में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो माओवादियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में ‘जोनल कमांडर’ अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ शाहदेव यादव उर्फ लतन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ नीरू यादव उर्फ सालिम,‘सब जोनल कमांडर’ संतोष भुइयां उर्फ सुखन और सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं। इनमें से अमरजीत यादव पर दस लाख तथा शाहदेव यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने कहा, ‘‘ये पांचों माओवादी झारखंड के चतरा, पलामू और हजारीबाग जिले तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामलों में वांछित हैं।

उन्होंने बताया कि अमरजीत की 81 मामलों में,शाहदेव की 53, नीरू की 60, संतोष की 27 और अशोक की दो मामलों में तलाश थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा बल क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ पिछले एक वर्ष से अभियान चला रहे थे। आज के आत्मसमर्पण के बाद कौलेश्वरी उप मंडल उग्रवादियों के चंगुल से लगभग मुक्त हो गया है। ’’

उन्होंने कहा कि माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर भारी मात्रा में असलहा और गोला बारूद बरामद किया गया है।

शोभना नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).