एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद पांच नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 23 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोत्तालेण्ड्रा के जंगल सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी का दल कोत्तालेण्ड्रा गांव के जंगल के पास मौजूद है। यह दल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद सुरक्षा बलों को जंगल की ओर रवाना किया गया। जब यह दल सुबह लगभग 11.30 बजे कोत्तालेण्ड्रा के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से पांच नक्सलियों को पकड़ा गया, वहीं इस घटना में पांच नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटनास्थल में तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).