देश की खबरें | सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के सूरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

सुल्तानपुर, 4 अप्रैल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के सूरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि सूरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत भवानीपुर निवासी रामसुख बरनवाल की विजेथुआ महाबीरन मार्ग पर स्थित सर्राफा की दुकान है।

वह अपने घर से रविवार को दुकान जा रहे थे, कि घर से लगभग दो सौ मीटर दूर चमुखेश्वेर महादेव मंदिर के निकट पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक ने उनके बाइक के सामने आकर उन्हें रोककर गिरा दिया और उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जेवरात से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए।

सर्राफा व्यापारी रामसुख के अनुसार बैग में ढाई किलो चांदी व 35 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिसकी कीमत लगभग सवा पांच लाख रुपये है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे हाथ न लगे। पुलिस चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\