देश की खबरें | दिल्ली के ब्रह्मपुरी में दीवार ढहने से पांच मजदूर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढहने से पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढहने से पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे मकान संख्या 53 की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक ढह गई, जिससे पड़ोस के मकान की छत को नुकसान पहुंचा।

घटना के समय दीवार को तोड़ने का काम किया जा रहा था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल की टीम भी वहां पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया।’’

उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दीवार का मलबा पास के घर पर गिर गया, जिससे उसकी छत को नुकसान पहुंचा।

फिलहाल इमारत के मालिक की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घायल मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू