Bangladesh: ढाका में जूते की फैक्टरी में आग लगने से पांच की मौत
बांग्लादेश के ‘ओल्ड ढाका’ में जूते बनाने की एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई जिससे कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई. ढाका ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि ओल्ड ढाका के शोवरी घाट पर स्थित फैक्टरी में दम घुटने से मजदूरों की मौत हो गई.
ढाका, 5 नवंबर : बांग्लादेश के ‘ओल्ड ढाका’ में जूते बनाने की एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई जिससे कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई. ढाका ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि ओल्ड ढाका के शोवरी घाट पर स्थित फैक्टरी में दम घुटने से मजदूरों की मौत हो गई.
चौकबाजार पुलिस प्रभारी मोहम्मद अब्दुल कय्यूम ने बताया कि बहुमंजिला इमारत के भूतल से शवों को निकाला गया और सर सलीमुल्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. यह भी पढ़ें : शिमला के पांच साल के बच्चे को उठा ले गया जंगली जानवर, तलाशी अभियान जारी
खबर के अनुसार, देर रात सवा एक बजे के आसपास मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गईं और तड़के तीन बजे तक आग पर काबू पाया जा सका. आग के कारण उठे धुएं से दम घुटने से मजदूरों की मौत हो गई. दमकल अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी में भूतल पर रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

