एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रावस्ती में कार और ऑटो के बीच टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के इकौना थाना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये।

देश की खबरें | श्रावस्ती में कार और ऑटो के बीच टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु, छह घायल

श्रावस्ती (उप्र), 30 नवंबर जिले के इकौना थाना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शनिवार दोपहर बहराइच-श्रावस्ती मार्ग पर बौद्ध परिपथ पर बहराइच की ओर से इकौना की तरफ जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और कार भी संतुलन खोकर उसी खाई में जा गिरी। उनके मुताबिक, ऑटो में चालक सहित नौ लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग सवार थे और वे भी जख्मी हो गए।

चौरसिया ने बताया कि ऑटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोगों ने इकौना सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और ऑटो में सवार शेष लोग घायल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, भिन्गा रेफर किया गया है।

चौरसिया ने बताया कि मृतकों की पहचान लल्लन पाण्डेय (42), अयोध्या प्रसाद (60), रफीक (50), मुरलीधर (42) और ननके यादव (30) के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).