एजेंसी न्यूज

Odisha Road Accident: ओडिशा में स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी.

Odisha Road Accident: ओडिशा में स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

बेरहामपुर, 19 जनवरी : ओडिशा के गंजाम में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे.

पुलिस के अनुसार घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है. उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है. रजनी की 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी. यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी की सफाई शनिवार को सुबह नौ बजे से होगी

पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. उसने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).