पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत
पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में गिट्टी से भरे एक डंपर के एक ई-रिक्शे से टकरा जाने के कारण चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
वर्धमान (पश्चिम बंगाल), 4 अप्रैल : पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में गिट्टी से भरे एक डंपर के एक ई-रिक्शे से टकरा जाने के कारण चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना वर्धमान-सूरी मार्ग पर झिंगुटी में उस समय हुई जब चार महिलाएं मछली पकड़ने जा रही थीं. ये चारों माहिलाएं एक ही परिवार से थीं.
अधिकारी ने बताया कि डंपर ने ई-रिक्शे को पीछे से टक्कर मारी,जिससे ई रिक्शे के चालक सहित सभी पांच लोगों की मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Telangana Fire Accident: हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की झुलसकर मौत
पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गंगा संत्रा(65),सरस्वती संत्रा (59),सीमा संत्रा (40) और चिंता संत्रा (32) के रूप में की गयी है, सभी महिलाएं पालितपुर गांव की थीं जबकि चालक सिजेपारा का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि डंपर के चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन को जब्त कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

