विदेश की खबरें | उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, संदिग्ध पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रेलीग पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात हुई गोलीबारी के बाद संदिग्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रेलीग पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात हुई गोलीबारी के बाद संदिग्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पैटरसन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पीड़ित व्यक्ति नस्ली रूप से विविध समूह के हैं और उनकी उम्र 16 से लेकर 50 वर्ष के करीब है।

मृतकों में रेलीग का एक पुलिस अधिकारी गेब्रियल टोरेस (29) भी शामिल है जो घटना के समय ड्यूटी पर नहीं था। उक्त अधिकारी गोलीबारी के समय काम पर जा रहा था।

पुलिस ने अन्य पीड़ितों की पहचान: निकोल कोनर्स (52), मैरी मार्शल (34), सुजैन कर्नाट्ज़ (49) और जेम्स रोजर थॉम्पसन (16) के तौर पर की है।

59 वर्षीय मार्सिले लिन गार्डनर घायल हैं और शुक्रवार को उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना में घायल हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी 33 वर्षीय केसी जोसेफ क्लार्क को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध की तुरंत पहचान नहीं की और वह घंटों तक अधिकारियों की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बताया कि उसे बाद में एक घर में घेर कर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध कैसे घायल हुआ।

पैटरसन ने कहा कि गोलीबारी की घटना के चलते पुलिस ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध को खोजने और पकड़ने के लिए 3 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में छानबीन की।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस घटना के पीछे कोई मकसद का पता नहीं चला है।

गवर्नर आर. कूपर ने गोलीबारी की घटना को ‘‘बंदूक हिंसा का एक क्रूर और दुखद घटना’’ कहा। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दुखी हैं, हम गुस्से में हैं और हम सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं।’’

रेलीग मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा कि गोलीबारी की घटना शाम करीब पांच बजे शहर के उत्तर-पूर्व स्थित एक आवासीय क्षेत्र में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत