विदेश की खबरें | उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रेलीग (अमेरिका), 14 अक्टूबर (एपी) उत्तर कैरोलाइना के रेलीग में बृहस्पतिवार को एक बंदूकधारी ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रेलीग (अमेरिका), 14 अक्टूबर (एपी) उत्तर कैरोलाइना के रेलीग में बृहस्पतिवार को एक बंदूकधारी ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए घंटों अभियान चलाया, जिसके कारण कई इलाकों के निवासियों को अपने घरों में ही कैद रहना पड़ा।

रेलीग की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने पत्रकारों को बताया कि न्यूस रिवर ग्रीनवे में शाम करीब पांच बजे कई लोगों पर गोलियां चलाई गईं और मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है, जो घटना के वक्त ड्यूटी पर नहीं था।

उन्होंने बताया कि कम से कम दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी बंदूकधारी की तलाश में इलाके में पहुंचे, सड़कों को बंद कर दिया और निवासियों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी।

अधिकारियों ने एक मकान में संदिग्ध को घेर लिया और रात करीब 10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं ने अभी संदिग्ध की पहचान और घटना के पीछे के मकसद की जानकारी नहीं दी है।

मेयर ने कहा, ‘‘हमें अमेरिका में बिना सोचे-समझे हिंसा के इस सिलसिले को खत्म करना होगा। हमें बंदूक से होने वाली हिंसा से निपटना होगा।’’

अमेरिका में यह बीते एक सप्ताह में गोलीबारी की दूसरी घटना है। इससे पहले, दक्षिण कैरोलाइना में रविवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की जान चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\