एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से सात वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

मुंबई, छह अक्टूबर मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से सात वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था।

उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30) और नरेंद्र गुप्ता (10) के रूप में हुई है।

आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).