देश की खबरें | मप्र के टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, आठ घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जतारा के पास तेज रफ्तार एक कार के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए।
टीकमगढ़, आठ मार्च मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जतारा के पास तेज रफ्तार एक कार के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए।
जतारा थाने के निरीक्षक हिमांशु भिंडीया ने बताया कि बुलेरो कार में 13 लोग सवार थे और हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। घटना स्थल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है।
उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग जिले के राजनगर में किसी रिश्तेदार के यहां हुई मौत पर शोक संवेदन व्यक्त करने जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
भिंडीया ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक जिले के मवई गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे तथा उनकी उम्र 30 साल के आसपास थी।
अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में और शेष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

