विदेश की खबरें | पाकिस्तान में भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को चार मंजिला इमारत में एक भीषण विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को चार मंजिला इमारत में एक भीषण विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कराची में गुलशन-ए-इकबाल इलाके में मास्कन चौरंगी के पास स्थित इमारत की कम से कम दो मंजिले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़े | Afghanistan में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत.
ईदी एम्बुलेंस सेवा के फैसल ईदी ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। घायलों में से सात की हालत गंभीर है।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े | कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका की उच्च जोखिम देशों की नयी सूची में भी भारत शामिल.
पुलिस प्रमुख मुश्ताक माहर ने कहा कि बम निरोधक दस्ता और आतंकवाद निरोधक अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता लगा रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि गैस लीक होने के कारण विस्फोट हुआ होगा।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का कोई सुराग नहीं मिला है।
सिंध के मुख्यमंत्री सयैद मुराद अली शाह ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट मांगी है।
मीडिया की खबरों में बताया गया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

