एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले पांच भारतीय राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच देशों में भारत के राजदूतों ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

देश की खबरें | राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले पांच भारतीय राजदूत

जयपुर, 17 अक्टूबर पांच देशों में भारत के राजदूतों ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

सरकारी बयान के अनुसार अनुसार मोरक्को में भारत के राजदूत राजेश वैष्णव, बुल्गारिया में राजदूत संजय राना, नामीबिया में राजदूत प्रशांत अग्रवाल, आर्मेनिया में राजदूत कृष्ण दान देवल तथा साउथ सूडान में पदस्थापित भारत के राजदूत विष्णु कुमार शर्मा ने यहां राजभवन में मिश्र से मुलाकात की।

मिश्र ने भारत के इन राजदूतों से विदेशों में राजस्थान के लिए संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैसे राजस्थान के उत्पादों का अधिकाधिक निर्यात हो सकता है और यहां के पर्यटन, जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योगों में निवेश के लिए वहां के लोग कैसे प्रेरित हो सकते हैं, इस पर कार्य करने की जरूरत है।

इन राजदूतों ने राज्यपाल को बताया कि राजस्थान के मोटे अनाज, यहां की पर्यटन सम्पदा, रत्न एवं आभूषण के प्रति विदेशों में अपार संभावनाएं है। राजस्थान के लोगों को चाहिए कि वे इन क्षेत्रों से जुड़ी संभावनाओं पर कार्य करें।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत देश में प्रारम्भ 'एक जिला एक उत्पाद योजना', प्रत्येक जिले में जल संरक्षण के अंतर्गत 75 तालाब बनाने की केन्द्र सरकार की 'अमृत सरोवर योजना' और राजस्थान में उत्पादित वस्तुओं के निर्यात वृद्धि और यहां निवेश की संभावनाओं के अंतर्गत राजस्थान में हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सुदूर देशों में राजस्थान और यहां के उत्पाद लोकप्रिय हैं परन्तु जरूरत यह भी है कि यहां तेजी से हुए विकास से भी वहां के लोगों तक जानकारी पहुंचे ताकि वहां रहने वाले राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).