देश की खबरें | दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में लूट के मामले में सीआईएसएफ कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक कारोबारी के कर्मचारी से कथित तौर पर 32 लाख रुपये लूटने के आरोप में सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक कारोबारी के कर्मचारी से कथित तौर पर 32 लाख रुपये लूटने के आरोप में सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान अनुज हीरा (26), सागर (32), तुषार (31), सुनील कुमार सरकार (31) और मनजीत (23) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की सुरक्षा शाखा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सिपाही अनुज ने लूट के लिए पुलिस की चार वर्दी का इंतजाम किया था।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस का जवान बताते हुए लूट की।
पुलिस ने कहा कि लूटी गई राशि में से 4.84 लाख रुपये, चार पुलिस वर्दी और अपराध में प्रयुक्त कार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। लूट की शेष राशि के बरामद करने और सह-आरोपी मनीष को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना छह फरवरी को हुई जब कटे-फटे नोटों को बदलने के व्यवसाय में लगी एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने 32 लाख रुपये के पांच पार्सल एकत्र किए।
पैसा ओडिशा के भुवनेश्वर से होते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में एक परिवहन एजेंसी के जरिए यहां तीस हजारी अदालत के पीछे गोखले बाजार भेजा गया था। जब कारोबारी का कर्मचारी कच्चा बाग, चांदनी चौक के रास्ते में था, तो दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने उसे रोक लिया। वे उसे एक कार में बिठाकर ले गए और उससे पैसे के स्रोत व स्वामित्व के बारे में पूछताछ की।
पुलिस ने कहा कि उसे बुराड़ी के पास गोपालपुर ले जाया गया, जहां उसे छोड़ दिया गया और दोनों आरोपी पैसे लेकर भाग गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

