एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस की तरह ही पिछले 20 साल में चीन से फैली कई महामारी, अमेरिका हुआ सख्त

ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि ‘हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे,’ फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से.’’

कोरोना वायरस की तरह ही पिछले 20 साल में चीन से फैली कई महामारी, अमेरिका हुआ सख्त
कोरोनावायरस का प्रकोप (Photo Credits: ANI)

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि बीते बीस साल में चीन से पांच महामारी आई है और इसे किसी ने किसी बिंदू पर तो रोकना ही होगा. उन्होंने दुनियाभर में 2,50,000 लोगों की जान लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया. ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि ‘हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे,’ फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि यह (कोरोना वायरस महामारी) वुहान से निकली है और परिस्थितिजन्य सबूत हैं जो बताते हैं कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकली है.’’ एनएसए ने कहा, ‘‘बीते 20 साल में चीन से पांच महामारी निकली. सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह हालात के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया.’’उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन से निकली पांचवी महामारी कौन सी है.

ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘इसे कहीं न कहीं तो रोकना होगा. हमने चीन को मदद के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था जो उन्होंने अस्वीकार कर दिया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).