Rajasthan: राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप में पांच अभियंता निलंबित

जल जीवन मिशन योजना से जुड़े कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर सोमवार को पांच अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया.

Suspended Photo Credits: Pixabay

जयपुर, 13 फरवरी : जल जीवन मिशन योजना से जुड़े कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर सोमवार को पांच अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया. मंत्री के दौसा दौरे पर दो अधिशाषी अभियंता, एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई.

चौधरी 234 करोड़ रुपए की ईसरदा पेयजल परियोजना का शिलान्यास करने महवा आए थे. लौटते समय मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर पीपलखेड़ा में रुके जहां ग्रामीणों ने उन्हें पानी की समस्या और योजना में 'भ्रष्टाचार' के बारे में बताया. मंत्री के साथ ‘क्वालिटी कंट्रोल टीम’ के अलावा राज्य व जिले के आला अधिकारियों की टीम भी थी. यह भी पढ़ें : UP Shocker: बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या

चौधरी ने टीम को तत्काल जांच के निर्देश दिए. मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने पाइपलाइन की जांच की, जिसमें अनियमितता सामने आयी. मंत्री के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता सिद्धार्थ मीणा व हेमन्त मीणा, सहायक अभियंता नानकराम बैरवा तथा कनिष्ठ अभियंता दारासिंह मीणा व महाराज सिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड