देश

UP Shocker: बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार रात को कोतवाली शहर थाना अंतर्गत के नजीबाबाद-बिजनौर रोड पर टाटा शोरूम के पास आम के बाग में 21 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया.

UP Shocker: बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या
(Photo : X)

बिजनौर 13, फरवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार रात को कोतवाली शहर थाना अंतर्गत के नजीबाबाद-बिजनौर रोड पर टाटा शोरूम के पास आम के बाग में 21 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी. मृतक की पहचान निवासी गांव पैंदा बिजेंद्र (26) पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई.

शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि, सोमवार रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी. तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक आम बाग के अंदर 21 वर्षीय बिजेंद्र का शव मिला और जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था. मृतक के परिवार ने कोतवाली शहर थाने मे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. यह भी पढ़ें : किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा चाक-चौबंद

एएसपी ने कहा कि, प्रथमष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की गर्दन को किसी धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है. फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में भेजा गया है. क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सभी एंगल पर जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).