Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में लगभग 12 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को लगभग 12 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
जम्मू, 24 अगस्त : जम्मू कश्मीर में मंगलवार को लगभग 12 घंटे में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
दूसरा भूकंप तड़के तीन बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गयी. भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में डोडा से 9.5 किलोमीटर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था. उन्होंने बताया कि तीसरी बार 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र उधमपुर से 29 किमी. पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहराई में था. यह भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंगला आरती के समय श्रद्धालु से अश्लील हरकत करने वाला दमकल कर्मी गिरफ्तार, निलंबित
अधिकारियों ने बताया कि चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 2.9 थी. भूकंप का केंद्र उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में जमीन से पांच किमी. की गहराई में था. पांचवां भूकंप जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में दोपहर दो बजकर 17 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

