कश्मीर में कोविड-19 के मरीज का इलाज करने वाले पांच डॉक्टर कोरोना से संक्रमित
उन्होंने कहा कि रविवार रात को पांच डॉक्टरों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद घाटी में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 16 हो गई है।
श्रीनगर, 18 मई कश्मीर में पांच डॉक्टर कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उनमें से चार डॉक्टरों ने कोविड-19 से मरने वाली एक महिला का इलाज किया था।
उन्होंने कहा कि रविवार रात को पांच डॉक्टरों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद घाटी में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 16 हो गई है।
छाती रोग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जिन चार डॉक्टरों में बीमारी की पुष्टि हुई है वे कोविड-19 से पीड़ित एक महिला का इलाज कर रहे थे जिसकी अन्य गंभीर बीमारियों के चलते रविवार को मौत हो गई थी।
हब्बाकदल की 29 वर्षीय महिला लुडविग्स एंजाइना से ग्रसित थी और उसका यहां एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
एसएमएचएस के तीन डॉक्टर, एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और डेंटल कॉलेज के एक डॉक्टर में रविवार को इस बीमारी की पुष्टि हुई थी।
प्रमुख श्वास एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ नवीद शाह ने लोगों से कोविड-19 संबंधी परामर्शों का पालन करने की अपील करते हुए कहा, “संक्रमण से कोई भी बच नहीं सकता। कृपया एहतियात बरतें। समूचा स्वास्थ्य विभाग सबकी सेवा में है।’’
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कुल मामले 1,188 हैं जिनमें से 13 लोगों की मौत भी हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

