देश की खबरें | लंबित वेतन की मांग को लेकर हिंदूराव अस्पताल के पांच डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन महीने से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदूराव अस्पताल के पांच रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर पिछले तीन महीने से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदूराव अस्पताल के पांच रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठे डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, क्योंकि मौखिक आश्वासन से खाना नहीं मिल सकता।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के सदस्य पिछले कई दिनों से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

आरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' हिंदूराव अस्पताल के पांच रेजिडेंट डॉक्टर आज शाम से भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं क्योंकि हमारी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं।''

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

भूख हड़ताल पर बैठने वाले डॉक्टरों में शामिल नील चक्र साहू ने कहा, '' मौखिक आश्वासनों से हमारे खाना नहीं मिल सकता, हमें ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। ऐसा करने के अलावा हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है।''

वेतन जारी नहीं होने को लेकर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल और राजन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टर भी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू