देश की खबरें | इंदौर में नकली व्हिस्की से पांच लोगों की मौत, आरोपी कारोबारी पर लगा ‘रासुका’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में कथित तौर पर नकली व्हिस्की पीने से पांच लोगों की मौत के बीच जिला प्रशासन ने इस मामले में गिरफ्तार 34 वर्षीय कारोबारी पर कड़े प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का आदेश जारी किया है।

इंदौर (मध्य प्रदेश), छह अगस्त इंदौर में कथित तौर पर नकली व्हिस्की पीने से पांच लोगों की मौत के बीच जिला प्रशासन ने इस मामले में गिरफ्तार 34 वर्षीय कारोबारी पर कड़े प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का आदेश जारी किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मानव जीवन के लिए हानिकारक नकली शराब का कारोबार करने के आरोपी जिम्मी असरानी (34) के खिलाफ प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि असरानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह (38) की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक बैंक में कैशियर थे। उन्होंने बताया कि मरीमाता इलाके के एक बार में 24 जुलाई को शराब पीने के बाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उनकी मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चश्मदीदों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद सिंह के आक्रोशित परिजनों ने अंतिम यात्रा के दौरान उनकी अर्थी को मरीमाता चौराहे पर रखकर नकली शराब के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे व्यस्त चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सिंह के परिजनों को नकली शराब कांड में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा श्मशान के लिए रवाना हुई।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया कि पखवाड़े भर के भीतर शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है। इनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले इन लोगों ने एक ही ब्रांड की कथित तौर पर नकली व्हिस्की का सेवन किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब कांड में दोनों बारों के संचालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

हर्ष धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान