एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 603 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 603 अंक चढ़ गया। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार लिवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 603 अंक चढ़ा

मुंबई, 28 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 603 अंक चढ़ गया। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार लिवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स 602.75 अंक यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 80,005.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,137.52 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.35 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,339.15 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम नरमी से भी बाजार धारणा को बल मिला।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक तीन प्रतिशत चढ़ा। निजी क्षेत्र के बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये रहने की सूचना से उसका शेयर चढ़ा।

इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,036.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,159.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.84 प्रतिशत नरम होकर 71.54 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 662.87 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 218.60 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).