एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 499 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 499 अंक चढ़ा

मुंबई, 23 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

इसके अलावा, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 78,540.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 876.53 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,753.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, मारुति, नेस्ले, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी थी।

इससे पहले, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी 1,180.8 अंक के नुकसान में रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,597.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,176.46 अंक के नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 364.20 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).