ताजा खबरें | प्रतिवर्ष औसतन एक चक्रवात की तुलना में 2019 में अरब सागर में पांच चक्रवात : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2019 में अरब सागर में पांच चक्रवात आए जबकि प्रति वर्ष औसतन चक्रवात आता है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2019 में अरब सागर में पांच चक्रवात आए जबकि प्रति वर्ष औसतन चक्रवात आता है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पृथ्वी मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने बताया कि वर्ष 2019 में अरब सागर में अधिक तीव्रता वाले चक्रवात आए।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | संसद में जया बच्चन के भाषण की बॉलीवुड हस्तियों ने प्रशंसा की.

उन्होंने ने अपने जवाब में कहा, ‘‘वर्षा 1891से 2017 के दौरान आंकड़ों के आधार पर उत्तरी हिंद महासागर में वर्ष में औसतन पांच चक्रवात आए। इनमें चार बंगाल की खाड़ी में और अरब सागर में एक आया।’’

डा. हर्षवर्द्धन के मुताबिक हाल के दिनों में उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात के उठने की तीव्रता में वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | इंदौर में शक्कर के भाव में तेजी, हल्दी महंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिवर्ष औसतन एक चक्रवात की तुलना में वर्ष 2019 में अरब सागर में पांच चक्रवात उठे। इससे पहले अरब सागर में वार्षिक स्तर पर सबसे अधिक चक्रवात आवृत्ति 1902 में दर्ज है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\