विदेश की खबरें | अमेरिका में अब तक पांच करोड़ 87 लाख लोगों ने किया मतदान, परिणाम में हो सकती है देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक पांच करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं और यह संख्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती मतदान से ज्यादा है। लेकिन मेल के जरिए मतदान की अप्रत्याशित संख्या ने परिणाम जारी होने में विलंब की संभावनाएं बढ़ा दी हैं क्योंकि मतों की गिनती तीन नवंबर से ज्यादा समय तक खिंच सकती हैं।

न्यूयॉर्क, 26 अक्टूबर अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक पांच करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं और यह संख्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती मतदान से ज्यादा है। लेकिन मेल के जरिए मतदान की अप्रत्याशित संख्या ने परिणाम जारी होने में विलंब की संभावनाएं बढ़ा दी हैं क्योंकि मतों की गिनती तीन नवंबर से ज्यादा समय तक खिंच सकती हैं।

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के एडिसन रिसर्च और कैटलिस्ट के सर्वेक्षणों के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सर्वेक्षण का हिस्सा रहे 50 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में अब तक 5 करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है और मतदान के लिए अभी नौ दिन बाकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में पहली बार शुरू हुई कमर्शियल मेट्रो ट्रेन सेवा.

आंकड़े में बताया गया है कि 2016 में इस अवधि में पांच करोड़ 83 लाख लोगों ने मतदान किया था। उस साल राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो कुल मतदान हुआ था उसमें से 42 फीसदी शुरुआती मतदान था।

वहीं सीएनएन की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि मेल के जरिए अप्रत्याशित संख्या में मतदान के बाद भी ऐसी संभावना है कि चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा तीन नवंबर रात तक भी न हो पाए।

यह भी पढ़े | PAK पीएम इमरान खान ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, Islamophobia से जुड़े कंटेंट पर बैन लगाने की मांग की.

सीएनएन ने मीडिया विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि वोटों की गिनती तीन नवंबर रात से भी ज्यादा समय ‘अगली सुबह या फिर अगले दोपहर तक या उससे भी ज्यादा समय तक खिंच सकती है।’

वहीं टेक्सास में 13 अक्टूबर से अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि मतों की संख्या के मामले में राज्य में इस शताब्दी में यहां हुआ मतदान अब तक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब तक जो पांच करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है, इनमें से 54 फीसद मतदान बेहद कड़े मुकाबले वाले राज्यों में हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\