विदेश की खबरें | अमेरिका समेत पांच देशों ने चीन से कहा, हांगकांग के लोगों के अधिकारों को कम ना करे

वाशिंगटन, 19 नवंबर अमेरिका की अगुवाई में पांच देशों के एक समूह ने बुधवार को चीन से कहा कि वह जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के हांगकांग के लोगों के अधिकारों को कम ना करे।

इस समूह में अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और ​ब्रिटेन शामिल है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में अब तक COVID19 के 5.6 करोड़ से अधिक मामले, मरने वालों का आंकड़ा 13.4 लाख को पार.

इन पांच देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर हांगकांग के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अयोग्य करार देने के लिये चीन द्वारा लागू किये गये नये नियम के संबंध में अपनी गंभीर चिंता दोहरायी।

विदेश मंत्रियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने एवं सितंबर में होने वाले विधान परिषद चुनाव को स्थगित किये जाने बाद, इस फैसले ने हांगकांग की उच्च स्तर की स्वायत्तता एवं अधिकारों और स्वतंत्रता को कमजोर कर दिया है।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड पुलिस ने यूनिफार्म में की हिजाब की पेशकश, इसे पहनने वाली कांस्टेबल जीना अली ने कहा- गर्व महसूस कर रही हूं.

बयान में कहा, ''हम संयुक्त घोषणा एवं ‘बेसिक लॉ’ को ध्यान में रखते हुये चीन से जन प्रतिनिधि चुनने के हांगकांग के लोगों के अधिकारों को कम ना करने को कहते हैं। हांगकांग की स्थिरता एवं समृद्धि की खातिर, यह आवश्यक है कि चीन और हांगकांग के अधिकारी वहां के लोगों की चिंताओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाले माध्यमों का सम्मान करें ।''

इसमें कहा गया कि चीन की यह कार्रवाई कानूनी रूप से बाध्यकारी और संयुक्त राष्ट्र में पंजीकृत, चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा के तहत उसके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का स्पष्ट उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)