एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा में कांग्रेस के पांच विधायक विधानसभा के सत्र में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस के जिन पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा था, वे सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्रवाई में शामिल हुए और कहा कि विपक्षी दल में ‘‘ कोई समस्या नहीं’’ है।

देश की खबरें | गोवा में कांग्रेस के पांच विधायक विधानसभा के सत्र में शामिल हुए

पणजी,11 जुलाई गोवा में विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस के जिन पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा था, वे सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्रवाई में शामिल हुए और कहा कि विपक्षी दल में ‘‘ कोई समस्या नहीं’’ है।

पार्टी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा था कि राज्य में कांग्रेस के 11 विधायकों में से पांच... माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डिलायला लोबो से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस ने लोबो को 40 सदस्यीय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है।

कांग्रेस के गोवा मामलों के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया था कि लोबो और कामत कांग्रेस में फूट डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं।

लोबो ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि पार्टी में कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं पता कि समस्या क्या है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। हम रविवार को दक्षिण गोवा में एक बैठक में गए थे। वे (कांग्रेस नेता) दोबारा संवाददाता सम्मेलन करना चाहते थे, जिसकी जरूरत नहीं थी, इसलिए हम उसमें शामिल नहीं हुए।’’

लोबो की पत्नी डिलायला भी कांग्रेस से विधायक हैं। लोबो ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता है और वे पार्टी के साथ हैं।

लोबो ने नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने पार्टी को बता दिया था कि उन्हें इस पद पर बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री कामत और उनके सहयोगी राजेश फलदेसाई ने भी कहा कि वे पार्टी के साथ है। दोनों नेताओं ने कहा कि वे निजी प्रतिबद्धताओं के चलते रविवार को पार्टी के कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

कामत ने विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने शनिवार को दिनेश गुंडु राव से मुलकात की थी। मैंने उन्होंने बताया था कि पार्टी में मेरे साथ जो बर्ताव हुआ है उससे मैं आहत हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह तो 2017 से चल रही हैं।

कामत ने कहा ‘‘मैं कांग्रेस में ही हूं। (इस साल के शुरू में) विधानसभा चुनावों में मैंने कांग्रेस का नेतृत्व किया था लेकिन चुनाव के बाद मुझे नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया ।’’

विधायक फलदेसाई ने भी कहा कि वह पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने रविवार को पार्टी कार्यालय में अपनी अनुपस्थिति के बारे में गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित पाटकर को बता दिया था। उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों के चलते रविवार को घर पर थे और यह अफवाह फैलाई गई कि रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).