विदेश की खबरें | यमन में फुटबॉल खेल रहे पांच बच्चों की विस्फोट में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अदन, 12 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन में एक रिहायशी इलाके में विस्फोटक उपकरण के विस्फोट हो जाने से फुटबॉल खेल रहे पांच बच्चों की मौत हो गई। अधिकार समूहों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अदन, 12 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन में एक रिहायशी इलाके में विस्फोटक उपकरण के विस्फोट हो जाने से फुटबॉल खेल रहे पांच बच्चों की मौत हो गई। अधिकार समूहों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ताइज प्रांत के अल-हशमा उपजिले में शुक्रवार रात घटित मौत की घटना की वास्तविक परिस्थितयां अभी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, यमन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स और आई ऑफ ह्यूमैनिटी नामक एक अन्य अधिकार समूह और हूती नियंत्रित अल-मसीरा टीवी ने कहा है कि इस्लाह पार्टी द्वारा समर्थित मिलिशिया द्वारा तोप का गोला दागा गया था। इस्लाह पार्टी दक्षिण यमन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से संबद्ध है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूनिसेफ के प्रवक्ता ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी है, लेकिन वे फिलहाल तथ्यों की पुष्टि नहीं कर सकते।

दो स्थानीय निवासी और घटना के प्रत्यक्षदर्शी अहमद अल-शरी और खालिद अल-अरेकी ने एपी को बताया कि जब विस्फोट हुआ तब बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कम से कम तीन लोगों को मामूली से मध्यम चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\