देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में नाबालिग की हत्या करने के आरोप में पांच लड़के पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिद्वंद्वी समूह के साथ झड़प के दौरान एक नाबालिग की कथित तौर पर हत्या करने और एक अन्य को घायल करने के आरोप में पांच किशोरों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिद्वंद्वी समूह के साथ झड़प के दौरान एक नाबालिग की कथित तौर पर हत्या करने और एक अन्य को घायल करने के आरोप में पांच किशोरों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे संगम विहार के रविवार बाजार रोड पर दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हिंसक झड़प के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान, दूसरे समूह के सदस्यों ने एक किशोर को एक दर्जन से अधिक बार चाकू मारा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होने के बावजूद भागने में सफल रहा।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पावरिया ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, यह पता चला कि हत्या इस्लाम और हरि किशन नामक दो स्थानीय गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी। इस्लाम और हरि किशन वयस्क हैं।’’
उन्होंने कहा कि पीड़ित इस्लाम के साथी थे। उन्होंने बताया कि इस्लाम स्थानीय अपराधी है और क्षेत्र में हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामलों में संलिप्त रहा है।
अधिकारी ने कहा कि इस्लाम फिलहाल फरार है।
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार देर रात संगम विहार से पांच किशोरों को पकड़ा, जो हमले में कथित रूप से शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

