Jharkhand Shocker: रांची में दरिंदो ने पहले 15 साल की लड़की के साथ किया बलात्कार, फिर हत्या कर चेहरा पत्थरों से कुचला
झारखंड की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
रांची, 31 जुलाई : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा का शव 23 जुलाई को रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में धान के एक खेत से मिला था.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, “हमने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.” आलम के मुताबिक, “पीड़िता अपनी बहन के साथ धान के खेत में काम कर रही थी. उसकी बहन दिन का काम खत्म करके घर चली गई. पीड़िता ने उससे कहा कि वह अपना काम पूरा करने के बाद घर लौट आएगी.” यह भी पढ़ें : उप्र : ‘फर्जी मामले’ को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
उन्होंने कहा, “आरोपियों ने पीड़िता को खेत में अकेला पाया. उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. जब लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया.” आलम के अनुसार, पांचों आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 01:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

