देश की खबरें | काले जादू से 50 करोड़ रुपये की “बारिश” का प्रलोभन देने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में 50 करोड़ रुपये की “बारिश” कराने के वास्ते जादू-टोना करने का प्रलोभन देकर एक लड़की पर दबाव बनाने के आरोप में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नागपुर, 28 फरवरी महाराष्ट्र के नागपुर में 50 करोड़ रुपये की “बारिश” कराने के वास्ते जादू-टोना करने का प्रलोभन देकर एक लड़की पर दबाव बनाने के आरोप में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों पर काला जादू कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विकी गणेश खपरे (20), दिनेश महादेव निखरे (25), रामकृष्ण दादाजी म्हास्कर (41), विनोद जयराम मसराम (42) और डीआर उर्फ सोपान हरिभाऊ कुमरे (35) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि लड़की ने 26 फरवरी को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत की थी कि कुछ दिन पहले एक आरोपी ने उसे बताया कि अगर वह उनके द्वारा बताई गई कुछ चीजें करे तो वह अमीर हो जाएगी और आसमान से 50 करोड़ रुपये की बारिश होगी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने लड़की से निर्वस्त्र होने को कहा था जिससे उसे उन पर शक हुआ और वह उन्हें नजरअंदाज करने लगी।
इसके बावजूद आरोपी लड़की पर दबाव बनाते रहे जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
लकड़गंज पुलिस ने काला जादू कानून, पाक्सो तथा अन्य अधिनियमों में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

