देश की खबरें | असम में अलकायदा से जुड़े जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश स्थित जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि जेहादी समूह भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) से जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, पांच मार्च बांग्लादेश स्थित जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि जेहादी समूह भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) से जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महंत ने कहा कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा द्वारा साझा की गई एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर, बारपेटा पुलिस ने हाउली और कलगछिया पुलिस थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमान उर्फ ​​सैफुल इस्लाम ने बारपेटा को एक्यूआईएस की जेहादी गतिविधियों का अड्डा बनाने के लिए चार अन्य लोगों को प्रेरित किया था।

डीजीपी ने कहा कि समूह के कई अन्य लोग अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

महंत ने कहा कि राज्य में सैफुल इस्लाम की मौजूदगी के बारे में पिछले साल सितंबर से खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं और पुलिस आखिरकार कल रात उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

महंत ने दावा किया कि बांग्लादेश पुलिस द्वारा अंसारुल इस्लाम नामक संगठन के प्रमुख को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेहाद के संदेश को फैलाने और असम के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को प्रेरित करने के लिए संगठन ने सैफुल इस्लाम को नियुक्त किया था।

बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के ढकलियापारा गांव के निवासी इस्लाम ने अपने गांव मस्जिद में एक शिक्षक के रूप में काम किया, लेकिन उसने अपने चरमपंथी संगठन के लिए युवाओं को प्रेरित करने के मकसद से भी काम किया।

उन्होंने कहा कि जिन चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान, नौशाद अली और तैमूर रहमान खान शामिल हैं।

डीजीपी ने कहा कि उनके कब्जे से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

महंत ने कहा कि संभावना है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामले की जांच अपने हाथ में लेगा ताकि राज्य और देश के अन्य हिस्सों में विस्तृत जांच की जा सके, जबकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां ​​भी जांच में शामिल हो सकती हैं क्योंकि आरोपियों के बांग्लादेश के अलावा अन्य देशों से भी संबंध हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान