देश की खबरें | बिहार में पाँच अफगानिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कटिहार जिला के नगर थाना अंतर्गत चौधरी मुहल्ला से पुलिस ने पाँच अफगानों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कटिहार (बिहार), 16 दिसंबर कटिहार जिला के नगर थाना अंतर्गत चौधरी मुहल्ला से पुलिस ने पाँच अफगानों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए इन अफगानिस्तानी नागरिकों के पास से पुलिस ने पाँच लाख रुपये से अधिक नकद राशि, राशि लेनदेन से संबंधित कागजात के अलावा कई अन्य दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में विदेशी नागरिकों से 100 करोड़ रुपये ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 54 लोग गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार इन विदेशी नागरिकों खुद को कटिहार का निवासी बताया था, लेकिन उनके आवास की तलाशी के दौरान वहां से उक्त दस्तावेज बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन के पास वैध पासपोर्ट हैं, जबकि दो के पास नहीं हैं।

वर्मन ने बताया कि इस मामले में पांचों विदेशी नागरिकों सहित कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल दौरे पर किसान के घर लंच कर संदेश देंगे गृहमंत्री अमित शाह.

उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में विदेशी नागरिकों मोहम्मद दाऊद उर्फ शेरगुल खान, कामरान उर्फ राजा खान, फजल मोहम्मद उर्फ समुद खान, ए. मोहम्मद राजा उर्फ राजा खान एवं गुलाम मोहम्मद तथा फरार इनके स्थानीय मकान मालिक मोनाजिर और एक अन्य व्यक्ति अलमर खान शामिल हैं।

वर्मन ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में सभी का पैसे लेन-देन और और सूद पर राशि देने में संलिप्तता सामने आयी है। सभी आरोपी के खिलाफ धन शोधन और विदेशी आव्रजन कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now