विदेश की खबरें | जापान में प्रधानमंत्री पर हमले के दौरान मछुआरे संदिग्ध पर झपट पड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक ओर सुरक्षा अधिकारी ने बुलेटप्रुफ ब्रीफकेस से उस वस्तु को ढका और दूसरी ओर मछुआरों में एक ने पीछे से उस व्यक्ति का गर्दन पकड़ा, दूसरे ने उसका सिर नीचे की ओर दबाया और कोनिशी ने उसका पैर पकड़ लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक ओर सुरक्षा अधिकारी ने बुलेटप्रुफ ब्रीफकेस से उस वस्तु को ढका और दूसरी ओर मछुआरों में एक ने पीछे से उस व्यक्ति का गर्दन पकड़ा, दूसरे ने उसका सिर नीचे की ओर दबाया और कोनिशी ने उसका पैर पकड़ लिया।

उसके कुछ ही पल बाद एक धमाका हुआ और भीड़ इधर-उधर भागी तथा अधिकारी संदिग्ध को घसीटकर दूर ले गये।

जापान के सोशल मीडिया पर मछुआरा समुदाय के प्रयासों की चर्चा हो रही है। कई लोगों का सवाल है कि कहीं वे सादे वर्दी में पुलिस अधिकारी तो नहीं थे।

मछुआरा समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि वे और पुलिस इस क्षेत्र की पहली यात्रा पर आये प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार थे लेकिन कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुरक्षा और कड़ी होनी चाहिए।

इस घटना ने नौ महीने पहले किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे की पश्चिमी शहर नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हुई हत्या की यादें ताजा कर दी हैं।

कोनिशी (41) ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे गृहनगर, जो एक छोटा सा मात्स्यिकी क्षेत्र है, में कभी ऐसा अपराध होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अब भी स्तब्ध और चकित हूं।’’

किशिदा स्थानीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कल वाकायामा के साईकजाकी बंदरगाह पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे कि वहां विस्फोट हो गया था।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध माने जा रहे एक युवक को शनिवार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने कथित तौर पर कोई ‘‘संदिग्ध वस्तु’’ फेंकी थी।

उसके बाद वहां विस्फोट भी हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान