एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंची पहली विशेष ट्रेन

इससे पहले 40,000 लोगों को पंजाब से लगे हुए लखनपुर के रास्ते भेजा गया था। यह ट्रेन कई घंटों के विलंब के बाद सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उधमपुर पहुंची। इस ट्रेन में प्रवासी श्रमिक, विद्यार्थियों समेत अन्य यात्री सवार थे। तय नियम के अनुसार यात्री ट्रेन से उतरे और उन्हें गृह जिले भेजे जाने से पहले एक चिह्नित स्थान पर ले जाया गया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंची पहली विशेष ट्रेन
जमात

जम्मू, 12 मई बेंगलुरु से एक विशेष ट्रेन के जरिये मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के 1,000 यात्री अपने गृह राज्य पहुंचे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से ये लोग केंद्रशासित क्षेत्र के बाहर फंसे हुए थे।

इससे पहले 40,000 लोगों को पंजाब से लगे हुए लखनपुर के रास्ते भेजा गया था। यह ट्रेन कई घंटों के विलंब के बाद सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उधमपुर पहुंची। इस ट्रेन में प्रवासी श्रमिक, विद्यार्थियों समेत अन्य यात्री सवार थे। तय नियम के अनुसार यात्री ट्रेन से उतरे और उन्हें गृह जिले भेजे जाने से पहले एक चिह्नित स्थान पर ले जाया गया।

यह ट्रेन रविवार की दोपहर को बेंगलुरु के चिक्काबनवारा स्टेशन से रवाना हुई थी। 25 मार्च को बंद लागू होने के बाद से यह केंद्र शासित क्षेत्र की पहली यात्री सेवा ट्रेन है। उधमपुर जिला विकास आयुक्त पीयूष सिंगला ने कहा कि गोवा से 1,100 यात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन मंगलवार को यहां पहुंचेगी।

राज्य लौटे यात्रियों को अपने जिले तक जाने के लिए डिब्बाबंद भोजन और पानी की बोतल दी गई। यात्रियों को पुलिस की सुरक्षा में भेजा गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य आने वाले सभी यात्रियों की कोविड-19 जांच की जाएगी और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पृथक किया जाएगा। जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर में 14 दिन तक पृथक वास में रहने के लिए भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वापसी की इच्छा रखने वाले लोगों के आंकड़े जुटाए हैं और चरणबद्ध तरीके से उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).