जरुरी जानकारी | फर्स्ट सोलर ने तमिलनाडु में सौर विनिर्माण संयंत्र के लिए किया 70 करोड़ डॉलर का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की फर्स्ट सोलर ने तमिलनाडु में भारत का पहला एकीकृत सौर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी अमेरिका की फर्स्ट सोलर ने तमिलनाडु में भारत का पहला एकीकृत सौर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

तमिलनाडु में स्थित इस संयंत्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। इसकी वार्षिक क्षमता 3.3 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) है।

कंपनी के बयान के अनुसार, यह भारतीय बाजार के लिए ‘कंपनी की श्रृंखला 7’ फोटोवोल्टिक (पीवी) सौर मॉड्यूल का उत्पादन करेगी। इससे करीब 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिले हैं।

श्रृंखला-7 मॉड्यूल चीन में उत्पादित पॉलीसिलिकॉन मॉड्यूल की तुलना में 50 प्रतिशत कम ऊर्जा और केवल एक तिहाई पानी का उपयोग करते हैं।

तमिलनाडु के उद्योग प्रोत्साहन एवं वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा संयंत्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। इसमें भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्कॉट नाथन भी शामिल हुए।

गार्सेटी ने कहा कि उत्पादन सुविधा स्वच्छ, हरित ऊर्जा की ओर वैश्विक बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज