देश की खबरें | पहली रग्बी प्रीमियर लीग 15 जून से मुंबई में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहली रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन 15 जून से मुंबई में किया जाएगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी। इस लीग के आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून पहली रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन 15 जून से मुंबई में किया जाएगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी। इस लीग के आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ और इस प्रतियोगिता के प्रमोटर सत्यम त्रिवेदी ने बताया कि इस लीग का आयोजन 15 से 29 जून तक मुंबई के अंधेरी स्थित मुंबई फुटबॉल एरेना में किया जाएगा।

भारत में पहली बार आयोजित की जा रही इस लीग में छह फ्रेंचाइजी दिल्ली रेड्ज, हैदराबाद हीरोज, कलिंगा ब्लैक टाइगर्स, चेन्नई बुल्स, मुंबई ड्रीमर्स और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स भाग लेंगी।

इस लीग का प्रारूप रग्बी 7 होगा, जिसे ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता प्राप्त है। पारंपरिक रग्बी यूनियन प्रारूप के विपरीत रग्बी 7 प्रारूप में मैदान पर प्रत्येक टीम के सात खिलाड़ी होते हैं तथा सात सात मिनट के दो हाफ होते हैं। पारंपरिक प्रारूप में एक टीम में 15 खिलाड़ी होते हैं तथा 20-20 मिनट के दो हाफ खेले जाते हैं।

हालांकि आरपीएल में टीवी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसे चार मिनट के चार क्वार्टर का कर दिया गया है तथा प्रत्येक क्वार्टर के बीच दो मिनट का ब्रेक होगा।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘यह एक छोटा प्रारूप है और हमें लगता है कि यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है क्योंकि दर्शक छोटे प्रारूप को देखना पसंद करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान