देश की खबरें | महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिश्वत के आरोपों पर लोकसभा की आचार समिति की पहली बैठक बृहस्पतिवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की आचार समिति तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोपों पर बृहस्पतिवार को अपनी पहली बैठक करेगी जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर लोकसभा की आचार समिति तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोपों पर बृहस्पतिवार को अपनी पहली बैठक करेगी जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।

दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की गयी शिकायत में देहाद्रई द्वारा साझा किये गये दस्तावेजों का उल्लेख किया है। बिरला ने मामले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति को भेज दिया।

दुबे ने कहा है कि किसी समय मोइत्रा के करीबी रहे देहाद्रई ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के बीच अडानी समूह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने के लिए रिश्वत के लेनदेन के ऐसे साक्ष्य साझा किये हैं जिन्हें खारिज नहीं किया जा सकता।

आचार समिति के बृहस्पतिवार के कार्यक्रम के अनुसार, ‘‘सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने में सीधी संलिप्तता के आरोपों पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 को दी गई शिकायत के संबंध में अधिवक्ता जय अनंत देहाद्रई के मौखिक साक्ष्य। सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने में सीधी संलिप्तता के आरोपों पर दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 को दी गई शिकायत के संबंध में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के मौखिक साक्ष्य।’’

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि मोइत्रा द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गये 61 प्रश्नों में से 50 अडानी समूह पर केंद्रित थे।

हीरानंदानी ने एक हस्ताक्षरित हलफनामे में स्वीकार किया है कि मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी, जिनकी बेदाग छवि के कारण विपक्ष को उन पर हमले का कोई मौका नहीं मिला, उनकी ‘‘छवि खराब करने और उन्हें असहज करने’’ के लिए गौतम अडानी पर निशाना साधा। हीरानंदानी ने कथित रूप से संसद में प्रश्न पूछने के लिए तृणमूल सांसद को पैसे दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान